फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाढ़ से उबरा पंजाब, 1822 मंडियों में धान की खरीद में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में धान की खरीद का सीजन शुरू हो चुका है। बाढ़ से उबरने के बाद राज्य में धान खरीद में तेजी आने लगी है। राज्य सरकार ने केंद्रीय पूल के लिए 172 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा है। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने उन्होंने कहा कि पंजाब हाल ही में बाढ़ की गंभीर स्थिति से बाहर निकला है जिसने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने धान खरीद के लिए पूरी तैयारी कर ली है। धान की खरीद के लिए राज्य को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) के 42 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। हमने केंद्र सरकार ने सेंट्रल पूल के तहत 172 लाख मीट्रिक टन खरीद का टारगेट दिया है जिसके विरुद्ध और हमने 190 लाख मीट्रिक टन की खरीद के इंतजाम किए हैं। राज्य में 1822 मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया के लिए पूरी तरह चालू हैं। 500-600 की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है जिन्हें जरूरत पड़ने पर चालू कर दिया जाएगा। अमृतसर की मंडियों में अब तक 11599 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें