फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गला रेतकर किसान की हत्या घर से दूर नाले में मिला शव

Sun, 28 Sep 2025 04:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के लोधनपुरवा गांव के मजरा रंडाकोडर निवासी रूपलाल (40) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव बैजवारी गांव के मजरा जुग्गा पुरवा व राजपुर गांव के बीच शनिवार सुबह नाले में उतराता मिला। घटनास्थल की गांव से दूरी करीब दो किलोमीटर है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रूपलाल को शुक्रवार दोपहर तक गांव में देखा गया था। यह घटना शुक्रवार देर रात किसी समय घटी होगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने भी घटनास्थल की छानबीन की है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रूपलाल लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे। इधर कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया था। ग्रामीण व परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाई रामलाल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

गर्दन पर मिले गहरे जख्म

सूत्रों के अनुसार रूपलाल की गर्दन को चाकू से रेता गया है। गर्दन पर गहरे जख्म मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि कोई परिचित ही उन्हें यहां तक बुलाकर लाया होगा। मौके पर एक चाकू, टार्च, तौलिया व नीला शर्ट मिला है। नाले से कुछ कदमों की दूरी पर खून के छींटे व घसीटकर नाले तक ले जाने के निशान भी हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

घर की माली हालत है खराब, बेटा करता है मजदूरी :
रूपलाल के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। कुछ समय पूर्व उनकी पत्नी का भी स्वर्गवास हो चुका है। उनका बेटा सतीश (16) मजदूरी करता है। वह गांव से बाहर ही रहता था। तीन बेटियां ठुमकू (3), पांडू (5) और जुगरा (10) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें