फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में संपन्न हुई स्वर्गीय विनोद शर्मा की तेरहवीं संस्कार, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 01 Dec 2025 10:10 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

स्वर्गीय विनोद शर्मा की तेरहवीं संस्कार नोएडा में संपन्न हुई, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। नेताओं ने उन्हें समर्पित समाजसेवी बताते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य देने की कामना की।
 
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के समर्पित सदस्य, समाजसेवी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद शर्मा की तेरहवीं संस्कार विधि आज सेक्टर-122 नोएडा के सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ती, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


शोक संवेदनाओं का तांता
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने विनोद शर्मा को कर्तव्य पथ का पथिक बताते हुए उनके असमय निधन को परिषद की अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी विनोद शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना एक बड़ी रिक्तता छोड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी संदेश भेजकर स्व. विनोद शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री मदन सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, रामकुमार सेहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के राजकुमार छाबड़ा, जिलाध्यक्ष मुज़फ़्फ़रनगर भाजपा अंकुर मुखिया, जिला महामंत्री भाजपा, गीता शर्मा चेयरमैन दादरी, रोहतास शर्मा विशेष सचिव वित्त दिल्ली सरकार, कपिल ईसा पूर्व कमिश्नर GST शाहजहांनपुर सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें