ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राज नागर की अगुवाई में आईआईएमटी कॉलेज से जगत फार्म तक जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर भी शामिल हुए। नारी सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और सपा का एक ही काम रहा है महिलाओं के अधिकार को रोकना। यह राजनीतिक विरोध नहीं है यह भारत की करोड़ों महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात है। ब्यूरो