ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग आज ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बिजली की प्रस्तावित दरों पर जनसुनवाई करेगा। सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू होगी। सबसे पहले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की सुनवाई होगी, जबकि दोपहर 3 बजे से एनपीसीएल की सुनवाई हाेगी।
एनपीसीएल ने इस बार भी बिजली की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं दिया है। हालांकि शहर के उपभोक्ता अपनी समस्याओं को भी रख सकते हैं। पीवीवीएनएल ने वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 40 से 45 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव आयोग को दिया है। जिस पर आयोग अलग-अलग शहर में उपभोक्ताओं के बीच जाकर जनसुनवाई कर रहा है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि सुबह 11 बजे से पीवीवीएनएल और दोपहर 3 बजे से एनपीसीएल से जुड़ी जनसुनवाई होगी। ब्यूरो