फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनता बस सेवा को नहीं मिल रही सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा।

जनता सेवा को सवारियां नहीं मिल रही हैं। केवल 23 फीसदी ही लोड फैक्टर आ रहा है। घाटे में चलने के चलते विभाग बसों को बंद करने या रूट बदलने का फैसला ले सकता है।
बीते दिनों निगम की बैठक में डिपो के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। यूपी के मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक जनता सेवा नामक रोडवेज की बसें चलाई गईं। इन्हें सामान्य से कम किराए पर संचालित किया गया। इन बसों कोे ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले रूटों पर चलाया गया। दादरी विधानसभा के कलौंदा से जारचा, दादरी होते हुए नोएडा के बीच चलाई गई, वहीं एक बस ग्रेनो के फजालपुर से सूरजपुर होते हुए ग्रेनो वेस्ट के लिए चलाई गई। तीसरी बस जहांगीरपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए संचालित की जा रही है। इन बसों के रूट का निर्धारण संबंधी विधायक के प्रस्ताव पर किया गया गया था। तीनों बसों का संचालन लगातार किया जा रहा है, लेकिन इन बसों में सवारियां कम मिल रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले रोडवेज के अधिकारियों की ओर से प्रत्येक डिपो की मासिक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चल रही जनता सेवा के बारे में जानकारी मांगी गई। इसमें तीनों बसों को लोड फैक्टर केवल 23 फीसदी रहा। जबकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी रूट पर लगातार बसें चलाने के लिए 57 फीसदी से अधिक लोड फेक्टर होना जरूरी है। यदि इससे कम लोड फैक्टर पर किसी रूट पर बसें चल रही है, निगम उन बसों को बंद कर देगा।
विज्ञापन



-जनता सेवा की बसों में सवारियां कम मिल रही है। समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी निगम के उच्चाधिकारियों को दे दिए है। शासन से जो निर्देश आता है उसके मुताबिक निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल बसों का संचालन हो रहा है। - राजेश वर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें