फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनसुनवाई में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कें बदहाल और ट्रैफिक बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कें बदहाल और ट्रैफिक बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बृहस्पतिवार को आयोजित जनसुनवाई में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। क्षेत्र के निवासी ट्रैफिक जाम, खराब सड़कों, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था जैसी समस्याओं को लेकर ग्रेनो वेस्ट में स्थित प्राधिकरण ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी को रखा।
विज्ञापन


अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। ट्रैफिक जाम के कारण रोजाना लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। एटीएस नोबेलिटी और एम्स ग्रीन एवेन्यू को जोड़ने वाली सड़क कच्ची है। इससे धूल और प्रदूषण फैलता है। इसके बावजूद पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जो एनजीटी नियमों का उल्लंघन है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर - 4 स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू के निवासी अशोक कुमार ने जनसुनवाई के दौरान प्राधीकरण को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया । उन्होंने कहा कि सोसाइटी में बेसमेंट का काम अधूरा है, जिससे वहां जलभराव हो जाता है और हादसे का खतरा बना रहता है। लिफ्ट की स्थिति भी खराब है और उसका नियमित मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि इलाके में स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिससे रात में लोगों मेें डर का माहौल रहता है और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




एटीएस नोबिलिटी और एम्स ग्रीन एवेन्यू को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। - हेमंत,

एम्स ग्रीन एवेन्यू बेसमेंट का निर्माण कार्य अधूरा है । इसके चलते जलभराव की स्थिति बनी रहती है। लोगों की जान को खतरा है। - अशोक

क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन विफल है। रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है और कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। - राकेश,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें