ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा -1 में स्ट्रीट लाइटों की रोशनी को बेहतर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में स्ट्रीट लाइटों की रोशनी बेहतर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मशीन की मदद से उन पेड़ों की टहनियां काटी गईं, जिनकी शाखाएं स्ट्रीट लाइटों के सामने आ रही थीं। इससे सड़क तक रोशनी पहुंचने में सुधार होगा। निवासी संदीप सैनी ने बताया कि सेक्टर के अलग-अलग हिस्सों में जरूरत के अनुसार पेड़ों की छंटाई की जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।