रबूपुरा (संवाद)।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय प्लॉट, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी मांगों को लेकर रौनीजा गांव में भाकियू लोक शक्ति का अनिश्चितकालीन धरना करीब 15 महीने बाद भी जारी है। बृहस्पतिवार को धरने के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने सेक्टर-22ई में हो रहे जल दोहन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार तालाबों का सौंदर्यीकरण कर रही है, वहीं दूसरी ओर पानी की बर्बादी से भविष्य में गहरा जल संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने आगामी विधानसभा चुनाव में नोटा का विकल्प चुनने का फैसला किया है। इस दौरान मनवीर सिंह, शिब्बू मुखिया, जगत सिंह, हरिओम सिंह, अहमद खान, अशोक कुमार और धर्मवीर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।