माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों में उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रदान करने के लिए आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र को एआई, जनरेटिव एआई, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे विषयों का निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया की सहायक महासचिव डॉ. अंबिका शर्मा ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी। आईबीएम स्किल्सबिल्ड इंडिया के सीएसआर जनरल मैनेजर संजीव सरन ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा करने वालों को प्रमाण-पत्र और क्रेडेंशियल्स मिलेंगे। योग्य छात्र को वर्चुअल इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा।