फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : अनुशासन को आदत बनाकर चढ़ें सफलता की सीढ़ी

विज्ञापन
सुमित
विज्ञापन
अनुशासन विद्यार्थी जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी है। समय पर उठना, विद्यालय पहुंचना, कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करना और नियमों का पालन करना अच्छे विद्यार्थी की पहचान है। अनुशासन हमें जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाता है। गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना भी अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रतिभा हमें आगे बढ़ने का अवसर देती है, लेकिन अनुशासन सफलता तक पहुंचने का रास्ता दिखाता है। इसलिए समय, व्यवहार और विचारों पर नियंत्रण रखते हुए अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं। नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

- सुमित चौधरी, फिजिकल एजुकेशन टीचर, महर्षि विद्या मंदिर, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें