ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारत डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से 21 अगस्त को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जन-आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित रावल ने दी। उन्होंने कहा कि समाज एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं कानून के दायरे में रहकर आयोजित किया जाएगा।