ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग गांव में 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को डायल-112 नंबर पर सूचना मिली कि चिपियाना बुजुर्ग गांव में एक 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहां गौरव निवासी साईं एन्क्लेव का शव मिला। किशोर अपनी मां के साथ फूफा के घर रहता था। घटना के वक्त किशोर की मां बाजार में सब्जी लेने गई थी। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो