फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पर किसानों का धरना: जल्द हो सकती है वार्ता, पुलिस और किसानों के बीच हुई धक्का-मुक्की

Mon, 03 Nov 2025 04:02 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। इसी दौरान किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के अनुसार, किसानों की प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों से बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन
पुलिस और किसानों के बीच हुई धक्का-मुक्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पर किसानों का धरना जारी है। अपनी मांगों को लेकर किसान भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, किसानों की प्राधिकरण व पुलिस अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन



महापंचायत में किसान संगठनों ने दावा किया है कि उन्हें अन्य किसान संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। इससे पहले किसानों और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच करीब तीन घंटे लंबी वार्ता हुई थी, लेकिन वह निष्फल रही। किसानों की प्रमुख मांगों में आबादी विनियमितिकरण, दस प्रतिशत प्लॉट का आवंटन, किसान कोटे में दिए गए प्लॉट पर कब्जा दिलाना और गांवों का विकास सेक्टरों की तर्ज पर करवाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि हर बार अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन इस बार वे अपनी मांगे मनवाए बिना नहीं हटेंगे। फिलहाल किसान अपने टेंटों में लौटकर आगामी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ देर पहले किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें