फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान किसानों ने बिजलीघर पर रात में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज और कटौती से परेशान किसानों का देर रात हंगामा
विज्ञापन

जेवर। एक महीने से कस्बे व आसपास के लोग बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान हैं। कस्बे के ज्यादातर इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। न तो जरूरी काम हो पा रहे हैं न ही नींद पूरी हो पा रही है। वहीं, किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बिना बिजली रोपाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गुस्साएं किसान बिजली घर पहुंच गए। किसान कस्बे की लाइन बंद कर देहात की आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर भाजपा के मंडल मंत्री प्रिंस भारद्वाज भी पहुंचे और किसानों को समझा कर शांत कराया। विद्युत निगम ने शीघ्र ही बिजली की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है। किसानों का कहना था कि कभी आंधी और बारिश के चलते ब्रेकडाउन हो जाता है। कभी ट्रांसफार्मर जलने से बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। विद्युत विभाग का कहना है कि कस्बे के लिए तहसील में बिजलीघर बना है, उसी से किसानों को आपूर्ति की जा रही है। तीन नए फीडर भी लगाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि जिस दिन से देहात की सप्लाई तहसील से जोड़ी गई है तब से यह दिक्कत है। लो वोल्टेज और बिजली कटौती इसी वजह से हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें