यमुना सिटी।
जेवर के दयानतपुर गांव में 7 प्रतिशत आवासीय प्लाट की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। करीब 119 दिनों से धरना पर किसानों ने बताया कि जब तक प्रशासन उनकी मांग को स्वीकार नहीं कर लेते तब तक दयानतपुर गांव में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर निकलने वाली 60 मीटर सर्विस रोड और 120 मीटर वीआईपी रोड का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। वहीं, धरने पर राकेश कुमार, सूरजपाल, रामौतार, सुभाष, कुमारपाल, सोनपाल और धर्मवीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो