फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नए श्रम कानूनों के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने नए श्रम कानूनों को रद्द व न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। इसमें अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस और मजदूर एकता कमेटी समेत कई मजदूर व किसान संगठन शामिल रहे। प्रदर्शन मजदूर-किसान विरोध दिवस के तौर पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नए श्रम कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग रखी। निजीकरण और उदारीकरण के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम सरकार से चार नए श्रम कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं। जैसे हमने किसान आंदोलन में सरकार का सामना किया वैसे अब भी करेंगे। वहीं, मजदूर संघ से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि इन श्रम कानूनों को रद्द करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें