दनकौर (संवाद)। भारतीय किसान चढूनी संगठन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पीएम का पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद किसानों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। युवा जिलाध्यक्ष अनुज नागर ने बताया कि अमेरिकी-भारत ट्रेड डील, नए बीज बिल, बिजली बिल आदि के विरोध में प्रदर्शन किया गया था।