फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सब रजिस्ट्रार दादरी-2 कार्यालय खोलने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर गामा-2 की एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जलाया एआईजी का पुतला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-2 की एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को दादरी में सब रजिस्ट्रार दादरी-2 कार्यालय खोलने का विरोध किया है। मांग की है कि दादरी-2 कार्यालय ग्रेटर नोएडा में खुलना चाहिए। अभी यहां से लोगों को दादरी जाना पड़ता है। वहीं निबंधन विभाग ने इससे इंकार कर दिया है। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने वाले डीड राइटर्स पर भी कार्रवाई हो सकती हैं।

निबंधन विभाग ने दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विभाजन कर दिया है। सोमवार से सब रजिस्ट्रार दादरी-2 में भी काम शुरू हो रहा है। फिलहाल दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालय एक ही बिल्डिंग में चलेंगे। निबंधन विभाग दादरी-2 कार्यालय को शुरू करने की तैयारी में जुटा है लेकिन इस बीच बुधवार को गामा-2 स्थित सदर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय गामा-2 के बाहर जमकर नारेबाजी की और एआईजी द्वितीय का पुतला जलाया। अधिवक्ता कुलदीप भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से दादरी कार्यालय भेजा गया। अब वहां पर दूसरा कार्यालय चालू किया जा रहा है तो वो ग्रेटर नोएडा में खुलना चाहिए। ताकि यहां और ग्रेनो वेस्ट के लोगों को राहत मिल सके। वहीं विभाग डीड राइटर्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। अफसरों का कहना है कि लाइसेंस की शर्तों में डीड राइटर्स को सरकार के नीतियों के खिलाफ नहीं जाना है। इसका उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दादरी का क्षेत्राधिकार है तो वहीं पर कार्यालय खुलेगा। किसी अन्य क्षेत्राधिकार में कार्यालय नहीं जाएगा। कलेक्ट्रेट के पास बन रही बिल्डिंग में गामा-2 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय या उसका भाग खुल सकता है। नियमों के तहत दादरी में ही कार्यालय खुलेगा।

ब्रिजेश कुमार, एआईजी द्वितीय निबंधन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें