ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते निवासी । स्
- इको विलेज-1 सोसाइटी निवासी दो माह से कर रहे हैं विरोध
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ निवासियों ने रविवार को भी प्रदर्शन किया। निवासी पिछले दो माह से हर रविवार प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस एजेंसी ने बिना वित्तीय विवरण साझा किए 1 जून 2026 से कॉमन एरिया का रखरखाव शुल्क 2.36 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 3.25 प्रति वर्ग फीट कर दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में सुविधाएं अभी भी तय मानकों के अनुसार उपलब्ध नहीं हैं। एपेक्स कमिटी की आपत्ति के बावजूद बढ़ी हुई दर से शुल्क वसूली जारी रहने से निवासी नाराज हैं। निवासियों का कहना है कि वह केवल शुल्क में पारदर्शिता, बढ़ी हुई राशि की वापसी और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। समाधान नहीं मिलने पर निवासी अपने शांतिपूर्ण आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं।