ग्रेटर नोएडा(संवाद)। छपरौला में सहारा सिटी कॉलोनी में बिजली की कटौती से परेशान लोगों के साथ भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारी 23 अक्तूबर को दादरी बिजली घर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर यूनियन के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर भी अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनेंदर सिंह भाटी ने बताया कि कॉलोनी में केवल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रहे है। लोगों की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली की आपूुर्ति नियमित कराने की मांग को लेकर 23 अक्तूबर को दादरी बिजली घर पर धरना दिया जाएगा।