टूंडला में विरोध प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदाधिकारीसंगठन
- फोटो : टूंडला में विरोध प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदाधिकारी संगठन
टूंडला। रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि न किए जाने के विरोध में सोमवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन (एनसीआरएमयू) के पदाधिकारियों ने संयुक्त क्रू लॉबी पर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन डीटीएम को सौंपा और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
एनसीआरएमयू की तीनों शाखाओं के पदाधिकारी दोपहर एक बजे संयुक्त क्रू लॉबी पर एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर रेलवे की सभी लॉबियों पर किया गया है। इस दौरान ओमवीर सिंह, सरदार सिंह, गौरव कुमार, नाहर सिंह मीना, दीपक शर्मा, सतेंद्र कुमार, कैलाश चंद्र, सुनील कुमार, अमित पाल सिंह, मुदित शर्मा आदि उपस्थित रहे।