फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए व एनआरसी का युवाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर में शुक्रवार को बड़ी मस्जिद से गांधी पार्क तक युवाओं ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इसमें क्षेत्र के कई युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने गांधी पार्क में नारेबाजी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवाओं ने इस कानून को काला कानून बताया, बाद में युवाओं ने अपनी मर्जी से पुलिस को गिरफ्तारी भी दी। पुलिस युवाओं को सिटी पुलिस थाना लेकर गई, जहां कई वकीलों और कांग्रेसी नेता महताब की मौजूदगी में सभी युवाओं को छोड़ दिया गया। एनआरसी और सीएए के विरोध में देश के अन्य हिस्सों की तरह जिले में भी लगातार इनका विरोध किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगाई है लेकिन उसके बावजूद कई युवाओं ने शुक्रवार को नमाज के बाद शहर में एक जुलूस निकाला।
इस दौरान वहां नूंह सिटी थाना और नूंह सदर थाने की पुलिस भी तैनात रही। 18 दिसंबर को नूंह से घासेड़ा गांव तक किए गए विरोध प्रदर्शन की तरह की इस प्रदर्शन में भी युवाओं ने गांधी पार्क में जाकर शांति का संदेश दिया। वहीं इस कानून को वापस नहीं लेने तक सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से आरिफ टांई, सगीर अहमद, शाहिद हुसैनपुर, बुरहान, शमीम अहमद सहित कई युवा मौजूद रहे। नूंह सिटी थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि युवाओं ने अपनी मर्जी से गिरफ्तारी दी। जिनको बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें