फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 की कासा वुडस्टाक सोसाइटी के निवासियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को दो घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसीपी ने बिल्डर के साथ बैठक कर मामले का हल निकालने का भरोसा दिलाया तो खरीदार घर लौट गए। निवासियों ने सोसाइटी में अपार्टमेंट आनर्स एसोसिएशन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। लोगों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर 3.10 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से शुल्क लिया जा रहा है। इसके बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें