फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एल्डिको आमंत्रण में एओए के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
नोएडा एल्डिगो आमंत्रण सोसाइटी के निवासी प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
- पुरानी एओए को दोबारा प्रभार मिलने पर नाराजगी, निवासियों ने पारदर्शिता और बैठक की मांग की
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में रविवार को निवासियों ने एओए के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि एओए की ओर से डीआर के माध्यम से फैसले लिए जा रहे हैं और आम निवासियों से सीधे संवाद नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लेकर विरोध जताया और पारदर्शिता की मांग की।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि करीब तीन वर्षों से पुरानी एओए सोसाइटी का संचालन कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव में जीत के बाद भी उन्हें पदभार नहीं सौंपा गया। आरोप है कि गलत साक्ष्य के आधार पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जिसके बाद पुरानी एओए को दोबारा प्रभार मिल गया। निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने एओए से बैठक कर समस्याएं सुनने और समाधान की मांग की। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर आगे भी विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुरानी एओए को दोबारा प्रभार सौंपा गया था। आदेश में फैसले को प्रत्येक टावर के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए थे। वहीं, निखिल सिंघल ने कहा कि एओए ने कोई गलत फैसला नहीं लिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही पुरानी एओए को प्रभार मिला है।

नोएडा एल्डिगो आमंत्रण सोसाइटी के निवासी प्रदर्शन करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें