ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बी.टेक एवं एम.बी.ए. छात्रों तथा संकाय सदस्यों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व और उनके प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। ईशा शर्मा ने स्टार्ट-अप्स के लिए आईपीआर की रणनीतिक भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। निदेशक डॉ. मयंक ने छात्रों को केवल विचार तक सीमित न रहने, बल्कि अपने नवाचारों को सुरक्षित कर उन्हें व्यवसायिक रूप देने की प्रेरणा दी। ब्यूरो