फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में सतत एवं समावेशी विकास विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन रूसी राज्य सामाजिक विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित हुआ। दो दिनों के दौरान डेढ़ सौ से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार व रूसी राज्य सामाजिक विश्वविद्यालय की डॉ. त्सारितोवा क्रिस्टीना गेरासिमोव्ना ने सतत विकास पर चर्चा की। जीआईएमएस संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें