फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेडियो फार्मास्यूटिकल्स की मदद से प्रोस्टेट कैंसर का उपचार संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

यमुना सिटी। गलगोटिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फार्माइनोवेट समिट 2025 का शनिवार को समापन हो गया। सम्मेलन में स्वीडन की उपसाला यूनिवर्सिटी से आई डॉ. अन्ना ओर्लोवा ने कहा कि रेडियो फार्मास्यूटिकल्स की मदद से प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की सटीक पहचान और उपचार संभव हो रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन पुर्तगाल की कोयम्ब्रा यूनिवर्सिटी की डॉ. ओल्गा बोर्गेस ने इंट्रानेजल कोविड-19 टीकों को भविष्य की बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा, यह म्यूकोसल इम्युनिटी प्रदान कर संक्रमण को शुरुआती स्तर पर रोक सकता है। वहीं, दुबई के डॉ. अली असगर साहीवाला ने नैनोस्पोंज तकनीक को दवा आपूर्ति का उन्नत माध्यम बताया। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा, ऐसे सम्मेलन छात्रों को वैश्विक शोध से जोड़कर नवाचार को नई दिशा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें