फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के छह डायट हायर एजुकेशन संस्थान बनेंगे, बीए-बीएससी और बीकॉम बीएड की होगी पढ़ाई; प्रस्ताव मंजूर

Mon, 29 Dec 2025 11:26 AM IST
अनुज कुमार अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश में छह डायट को हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। एनसीटीई की ओर से संस्तुति मिलने पर इन डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक होगी। जिसके लिए शासन की ओर से 16 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा।
विज्ञापन
दनकौर स्थित डायट। - फोटो : स्त्रोतः संस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में बदलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के 70 में से छह डायट में जल्द बीए, बीएससी और बीकॉम बीएड की पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से संस्तुति मिलने पर सोमवार को इन डायट के प्राचार्यों के साथ बैठक होगी। इसमें कोसों की पढ़ाई शुरू करने की रूपरेखा तय की जाएगी। चुने गए डायट में गौतमबुद्ध नगर, जौनपुर, हापुड़, मेरठ, बनारस और गोरखपुर शामिल हैं। अब इन डायट में 12वीं के बाद सीधे शिक्षकों को तैयार किया जाएगा। 

हजारों छात्रों को फायदा
जिला डायट के प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि बीएड के कोर्स को चलाने के लिए करीब एक साल पहले प्रस्ताव भेजा गया था कि डायट में बीएड का कोर्स चलाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जनपद के डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी चुना गया है, जिसके 16 करोड़ रुपये से विकसित होगा।

डायट में अत्याधुनिक कक्षाएं व प्रयोगशालाएं, डिजिटल पुस्तकालय और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से मिलेगा। छात्रों के पाठ्यचर्या ढांचे, पाठ्य-पुस्तकों में परिवर्तन और शिक्षण सामग्री को उन्नत बनाने के लिए डायट प्रवक्ता कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही डीएलएड का कोर्स बंद होने जा रहा है जिसके बाद चार वर्षीय बीए, बीएससी और बीकॉम बीएड कोर्स संचालित किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत इन कोसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें