फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार, हरियाणा के ध्यानार्थ : 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड में फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन


- आरोपी पर घोषित है 25 हजार का इनाम, नोएडा पुलिस ने हिसार में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। करीब 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के जालसाजी मामले में नोएडा पुलिस ने फरार आरोपी की चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली। बुधवार को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस की टीम ने हिसार हरियाणा स्थित आरोपी बलदेव बल्ली के घर पहुंचकर कार्रवाई की। इस मामले में सात आरोपियों की संपत्ति कुर्क का वारंट जारी है। जिनमें से पांच की संपत्ति की कुर्की की गई है।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने बीते जून में करीब 3 हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस मामले में 29 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए 5 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए हैं। इस मामले में कोर्ट की तरफ से कुर्की के वारंट जारी किए गए थे। बुधवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने आरोपी हिसार, हरियाणा निवासी बलदेव बल्ली के घर पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की। करीब चार लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस ने अब तक रोहित नागपाल के रोहिणी दिल्ली, अर्जित गोयल के रोहिणी दिल्ली, कुणाल मेहता समेत पांच की अचल संपत्ति को कुर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें