नोएडा। नोएडा विधायक पंकज सिंह बुधवार को शहर के अलग-अलग सेक्टरों में जनसभा करने पहुंचे। बारिश के मौसम में शहरवासियों को साफ सफाई व जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह एक समीक्षा बैठक की गई। विधायक ने कहा कि जलभराव व स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विधायक पंकज सिंह ने भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान व नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेक्टर-27 स्थित क्लब में बैठक की। बैठक में नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, जनरल मैनेजर उपस्थित रहे।
सेक्ट- 56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि विधायक से बताया गया कि फुटपाथ प्रकाश के लिए 3 साल पहले एक टेंडर हुआ था जिसका कार्य आजतक पूरा नहीं हो पाया है।
जलभराव होने पर 0120-2423795 नंबर पर मिलेगी मदद ...
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा विभिन्न 28 लो-लाइंग स्थल चिह्नित किए गए हैं जिसपर जलभराव की समस्या रहती है। ऐसे में स्थलों पर पंप लगा दिए गए हैं और स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण की ओर से जलभराव की समस्या से निपटने व तुरंत कार्रवाई के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। फोन नंबर 0120-2423795 पर कॉल करके जलभराव की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।