फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्नातक के चौथे वर्ष में शोध को बढ़ावा क्रेडिट छह से बढ़ाकर 10 किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीयू में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलेटर सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने कहा, एक इलेक्टिव पेपर कम होगा, रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रदर्शनी का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित दो दिवसीय अंडरग्रेजुएट रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रदर्शनी 2026 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस इस मौके पर यूनिवर्सिटी एक्सीलेटर सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की।
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. पांडेय ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को लागू करने में दिल्ली विश्वविद्यालय ने अग्रणी भूमिका निभाई और आज यह देश के लिए रोल मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने छात्रों को जलवायु परिवर्तन और नेट-जीरो जैसी वैश्विक चुनौतियों पर शोध करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को क्वांटम प्रोग्राम जैसे उन्नत क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं, कुलपति ने घोषणा की कि अगले वर्ष से चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूपी) में आने वाले विद्यार्थियों के लिए डेजर्टेशन, उद्यमिता अकादमिक प्रोजेक्ट के लिए क्रेडिट को 6 से बढ़ाकर 10 कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों का एक इलेक्टिव पेपर कम किया जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने एनईपी 2020 के कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला। डीन अकादमिक प्रो. रत्नाबली समेत कई डीन, निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
शोध क्षमता का छात्रों ने दिखाया हुनर
प्रदर्शनी में 480 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 387 छात्रों ने अपने रिसर्च पोस्टर प्रस्तुत किए। इसके अलावा 48 छात्रों ने मौखिक प्रस्तुतियां दीं और 45 विद्यार्थियों ने उद्यमिता से जुड़े प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें