फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमआईपी बाइक घोटाले में प्रमोटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईपी बाइक घोटाले में प्रमोटर गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी लंबे समय से फरार था और 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बाइक बोट घोटाले की तरह हुए एमआईपी बाइक घोटाले में आरोपी प्रमोटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी फतेहपुर के रूप में हुई, जो नोएडा में सेक्टर-68 ए गढ़ी चौखंडी में रह रहा था।
विज्ञापन

एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि मैपल इनोवेटिव प्रमोटर्स बाइक कैप्स के नाम से एक कंपनी बनाई गई थी। इसमें एक बाइक लगाने के लिए लोगों से 62,100 रुपये जमा करवाए जाते थे। निवेशक को इसकी एवज में प्रतिमाह 10,100 रुपये देने का वादा किया जाता था। 5000 रुपये कमीशन और कंपनी में काम करने पर 1000 रुपये अतिरिक्त मिलने का वादा निवेशकों से किया जाता था। आरोपी राजेंद्र भी कंपनी में प्रमोटर और कमीशन एजेंट था। इसके बैंक खातों में ठगी की रकम आई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को यह पहले से ही पता था कि कंपनी फर्जी तरीके से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें