जीबी पंत विश्वविद्यालय में साहिया क्षेत्र के किसान को सम्मानित करते राज्यपाल। स्रोत स्वय
क्षेत्र के ग्राम चिबऊ निवासी प्रगतिशील किसान सुरेंद्र तोमर को पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय में 10 से 13 अक्तूबर तक आयोजित 118वें अखिल भारतीय किसान मेले में उन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषक सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें नवीनतम विकसित तकनीक अपनाकर आय में वृद्धि करने और अन्य किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित करने के लिए दिया गया।