फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सात से दस अक्तूबर तक आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के 15 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिनमें से पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न आयु व भार वर्गों में प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुरादाबाद की टीम ने तकनीकी सटीकता और साहस के दम पर लगातार मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के 38 किग्रा भार वर्ग में वेदांशी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग से अधिक श्रेणी में यतिष्क शर्मा को कांस्य पदक मिला। अंडर-17 बालिका वर्ग में 52 किग्रा भार वर्ग से कम श्रेणी में रोजम खान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग में 50 किग्रा भार वर्ग से कम श्रेणी में गुलाम वारिस अली ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों के मुरादाबाद लौटने पर सोनकपुर स्टेडियम में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला कराटे संघ के सचिव आशय वर्मा, टीम मैनेजर और मौलाना गर्ल्स इंटर कॉलेज की ज्योति शर्मा, कोच इकरामुद्दीन वारसी और नवदीप सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें