गणतंत्र दिवस की रिहर्सल में बच्चों ने किया प्रदर्शन
तावडू। नगर राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू में बुधवार को गणतंत्र दिवस की पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 12 स्कूलों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्चपास्ट और पीटी शो का आयोजन किया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक व कानूनगो ओमप्रकाश की उपस्थिति में रिहर्सल कार्यक्र म पूरा कराया गया। रिहर्सल के बारे में जानकारी देते हुए मास्टर छतर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्वॉयज और गर्ल स्कूल तावडू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलवाड़ी, मेवात मॉडल स्कूल तावडू और ऑर्किड स्कूल खोरी कलां सहित इसी विद्यालय में तावडू के दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं मार्च पास्ट, पीटी शो में मेवात मॉडल स्कूल, मॉडर्न हिंद खोरीकलां, ब्वॉयज व गर्ल्स स्कूल तावडू, जीसी स्कूल तावडू, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तावडू के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।