फोटो
ग्रेटर नोएडा। शिक्षामित्रों के हित में लिए गए निर्णयों के बाद जीएनआईओटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं शिक्षामित्रों के लंबे संघर्ष और उनके धैर्य की जीत हैं। शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा का निर्णय यह दर्शाता है कि सरकार समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के हितों के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। इन निर्णयों से शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित एवं सम्मानित होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जगबीर भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो