फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी से लौट रहे युवक को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनासिटी। यमुनासिटी के जेवर में शादी से लौट रहे युवक के साथ मुहल्ले के ही युवक ने अपने ससुराल जनों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें उसके गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कोठेतरिया मुहल्ला निवासी अमिताभ ने बताया कि 6 मार्च को उनके मुहल्ले के युवक की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह मथुरा गया था घर लौटते समय टप्पल रोड पर मुहल्ले के ही अजय उर्फ डैनी और विराट अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया जा चुका है और मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें