फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शोभायात्रा में बैंड-बाजों की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान राम, सीता तथा महर्षि वाल्मीकि से संबंधित सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। काली अखाड़ा की ओर से किए गए करतबों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा कस्बे की पुरानी बस्ती से टप्पल रोड होते हुए मुख्य चौराहे पहुंची, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी भाग लिया और समाज में सद्भाव, सेवा तथा समानता का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें