फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा में निकली महाकाली की शोभायात्रा

विज्ञापन
रबूपुरा में निकाली गई मॉ काली की शोभा यात्रा ।  संवाद
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। नवमी पर श्री महाकाली कमेटी के तत्वावधान में 76वीं महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनाज मंडी स्थित गंगा मंदिर से शुरू हुई यात्रा का जौनमाना चामुंडा मंदिर पर पूजन हुआ। कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा में गणेश, शेरावाली, बांके बिहारी और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दूसरी ओर गांव भाईपुर ब्राह्मनान में जय मां काली कमेटी द्वारा 16वीं विशाल काली शोभायात्रा निकाली गई। देवी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में द्रौपदी चीर हरण, मां गंगा, आदिशक्ति और भगवान परशुराम की झांकियों के साथ शिव तांडव ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां काली के स्वरूप में सुमित और अंकुर शर्मा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें