फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: द एसर्स इलेवन ने चार विकेट से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड-3 पर खेले गए सेंचुरियन चैंपियंस क्लैश (संडे एडिशन) लीग मैच में द एसर्स इलेवन ने वारियर इलेवन क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वारियर इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए। गौरव सिंह राघव ने नाबाद 37, अनुराग सी. ने 21 और विशाल ठकराल ने 13 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द एसर्स इलेवन ने 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर 147 रन बनाकर जीत दर्ज की। सौरव दुबे ने 26 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। वहीं, सुमित शर्मा ने 18 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सौरव दुबे, विवेक राघव और विपिन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए सौरव दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें