ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की बैठक शनिवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और जिला जज मलखान सिंह मौजूद रहे।
अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी ने अधिवक्ताओं और वादकारियों को हो रही समस्याएं जैसे चेंबर्स के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण, न्यायालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति, महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रेच व बार रूम, बिजली-पानी, शौचालय, मल्टी लेवल पार्किंग, लिफ्ट और स्टेयर केस, नया भवन, सीबीआई कोर्ट, भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय, उपभोगता फोरम के लिए गेट की व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की।
जज राजेश सिंह चौहान ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में अजीत नागर, जगदीश भाटी, चरण सिंह भाटी, रविदत्त कौशिक, केके सिंह, गजराज नागर, रिंकू यादव, यशवीर नागर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद