फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अजनारा होम्स में कूड़ा नहीं उठने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में विवाद का असर सफाई व्यवस्था पर पड़ने लगा है। मंगलवार को घरों के बाहर रखा कूड़ा नहीं उठने से टावरों के फ्लोर और कॉरिडोर में गंदगी जमा हो गई। इससे निवासियों को बदबू और बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में पिछले एक महीने से विवाद चल रहा है। रविवार को एंट्री को लेकर कई घंटे हंगामा हुआ था। अब आरोप है कि विजिटर्स, घरेलू सहायिकाओं और डिलीवरी कर्मचारियों की एंट्री पर रोक के बाद कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। लोगों का कहना है कि हजारों फ्लैटों का कूड़ा जमा होने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रबंधन से सफाई व्यवस्था तत्काल बहाल करने और विवाद का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें