फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गणितीय मॉडलिंग और नवाचार पर सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में गणितीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के लिए मॉडलिंग एवं अनुकूलन में उभरते रुझानों पर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने अनुसंधान और तकनीकी नवाचार पर विचार साझा किए। चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलपति डॉ. भोला राम गुर्जर ने कहा कि बहुविषयक और अंतरविषयक अनुसंधान जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। गणितीय मॉडल तभी प्रभावी होते हैं, जब उनके पास वास्तविक आंकड़े उपलब्ध हों।एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल और प्रतिभा को विकसित कर उन्हें वैश्विक नागरिक बनाना है, ताकि वे मानवता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकें। वियतनाम की ईस्टर्न इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो. नारायण देबनाथ ने सम्मेलन को शोधार्थियों के लिए उपयोगी मंच बताया। जापान के टोयो विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर ताकाकी गोटो और राफे एमफिब्र प्राइवेट लिमिटेड के कंट्रोल रिसर्च विभाग के प्रमुख सिद्धेश्वर मुखाडे ने विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार और नए विचारों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें