ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में सफाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा और गंदगी है। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी का आरोप है कि पिछले चार-पांच दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग और सफाई ठेकेदार को लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन इसके बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है।