फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी आरओबी की सड़क जर्जर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी-नोएडा संपर्क मार्ग पर बने 125 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि आरओबी पर प्रकाश की उचित व्यवस्था भी नहीं है। इससे रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने आरओबी की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें