फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपर्क मार्ग बदहाल होने से हो रही परेशानी

Tue, 14 Oct 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 23 एसडीएम किशनी को किसानों के साथ ज्ञापन देते विधायक किशनी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा में संचालित उप कृषि गल्ला मंडी के संपर्क मार्ग को बनवाने की मांग के बाद भी सुनवाई न होने पर गल्ला मंडी के आढ़तियों ने मुख्य गेट पर ताला डालकर धरना दिया। किशनी के सपा विधायक भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा के आश्वासन पर आढ़तियों ने धरना समाप्त कर दिया। सोमवार को कुसमरा में साप्ताहिक हाट लगती है। किसानों का भी इसी दिन मंडी में अधिक आना जाना रहता है। सोमवार को मंडी समिति के आढ़ती संघ के अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला डालकर खरीद बंद कर दी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सरकार को कर भी देते हैं। इसके बाद भी संपर्क मार्ग को नही बनवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क पर हमेशा जलभराव रहता है। इसलिए किसान मंडी में आने से कतराता है। आढ़ती संघ द्वारा धरना दिए जाने की जानकारी होेने पर उनके समर्थन में किशनी के सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया भी मौके पर पहुंच गए। आढ़ती संघ का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आज तो सांकेतिक धरना है। अगर मंडी समिति ने आढ़ती संघ की मांग को नजरंदाज किया तो मंडी समिति।के खिलाफ स्थायी धरना होगा।मौके पर पहुंचे किशनी एसडीएम गोपाल शर्मा को आढ़ती संघ ने ज्ञापन देकर संपर्क मार्ग को सीसी और दोनों तरफ नाला बनवाने की मांग का ज्ञापन दिया। एसडीएम के आश्चासन पर आढ़ती संघ के सदस्यों ने धरना समाप्त करके दुकानों को खोला। प्रदीप चौहान, संजीव तिवारी, राकेश शुक्ल, प्रवेश शुक्ला, सतेंद्र यादव, राहुल चौहान, सत्यवीर शाक्य, विमलेश शाक्य, राजवीर पाल, नीरज मिश्रा, कल्लू प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें