फोटो 17 किसान न्याय यात्रा निकालकर तहसील में नारेबाजी करते किसान। संंवाद
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारक न्याय संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ किसान न्याय यात्रा निकालकर तहसील में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया और नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें कहा गया कि डिजिटल विद्युत मीटर किसान की मर्जी के बिना लगाए गए तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव और समाज सुधारक न्याय संगठन के तहसील अध्यक्ष रामचंद्र के नेतृत्व में धरना दिया गया। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि तहसील भोगांव में किसानों के दाखिल खारिज, फौती करने में खुलकर रिश्वत खोरी हो रही है। जब तक किसान से सुविधा शुल्क नहीं ले लिया जाता है तब तक किसान का काम नहीं होता है। अखिलेश यादव, मालती, नीलम, विमल कुमार,लव कुमार, विमला देवी, हेमलता, राजनश्री, राधा कृष्ण, शीतला देवी, महेशचंद्र मौजूद रहे।