फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधा नहीं मिलने पर निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला ग्रीन शायर सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं किया गया। निवासियों ने मांग पूरी होने तक बिल्डर के खिलाफ हर शनिवार और रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का फैसला किया है। साथ ही ट्विटर पर प्राधिकरण और प्रशासन से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर जाता है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। बिना सहमति मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा दिया जाता है। बाद में सूचना दी जाती है। कॉमन एरिया की बिजली और मेंटेनेंस का ऑडिट नहीं कराया जाता। स्वीमिंग पूल, जिम और क्लब हाउस की सुविधा अभी तक नहीं दी है। अन्य समस्याओं को लेकर भी बिल्डर से कई बार शिकायत की। आरोप है कि बिल्डर बात करने को तैयार नहीं है। परेशान होकर सुबह साढ़े दस से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें