फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्र की फर्जी आईडी बना प्राधिकरण के ओएसडी से 20 हजार मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मित्र की फर्जी आईडी बना प्राधिकरण के ओएसडी से 20 हजार मांगे
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अवनीश त्रिपाठी के मित्र की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई। ओएसडी ने जब मित्र को फोन किया तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

ओएसडी अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि उनके एक मित्र मिर्जापुर में पीपीएस अधिकारी हैं। पूर्व में दोनों एक ही जिले में तैनात रहे हैं। तीन दिन पहले उनके पास उसी मित्र के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कुछ देर बाद ही आरोपी ने चेट करना शुरू कर दिया। अचानक पैसे की जरूरत बताकर 20 हजार रुपये की मांग कर डाली। संदेह होने पर ओएसडी ने पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर में है और पैसों की जरूरत है। ओएसडी ने तुरंत उन्होंने अपने मित्र को फोन मिला दिया। ओएसडी ने बताया कि मित्र ने पैसा मांगने की बात से इनकार किया। जांच करने पर पता चला कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। इस घटनाक्रम को ओएसडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से ऐसे जालसाजों के झांसे में नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें